नवगछिया । गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। जिससे बाढ़ का फैलाव और धीरे-धीरे कम होते जा रहा है। वहीं बाढ़ और कटाव के मद्देनजर जल संसाधन विभाग की ओर से अभी भी कैंप किया जा रहा है।
वहीं गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 12 से 18 सेंटीमीटर की कमी आई है। वहीं लगातार जलस्तर घटने के बाद तटबंध एवं स्पैरो पर काफी दबाव बना हुआ है।
लेकिन विभाग के द्वारा सभी कटाव स्थलों पर दिनरात निगरानी को लेकर के लाइट जलाकर ध्यान रखा जा रहा है। कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर तक बाढ़ कैलेंडर के तहत निगरानी किया जाता है। हम लोग लगातार इस पर ध्यान बनाए हुए हैं।


