नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि.. कई घर कटाव के मुहाने पर

NEWS

नवगछिया । नवगछिया इलाके में गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि होने लगा है। इससे गंगा का दबाव तटबंध एवं स्पर पर बना हुआ है। कई जगह मिट्टी धंसान के साथ कटाव भी होने लगा है। इस्माईलपुर से बिंद टोली एवं झल्लूदास से ज्ञानी दास टोला के बीच में तटबंध पर काफी दबाव बना हुआ है। ज्ञानी दास टोला में कई घर कटाव के मुहाने पर हैं। पक्की सड़क के किनारे पत्थर के स्लोप के साथ-साथ जमीन कटने लगी है। अचानक कटाव हो जाने से वहां पर स्थित भयावह हो गयी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटाव की जानकारी तत्काल ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंता को दी। इसके बाद देर शाम तक कटाव की जानकारी मिलते ही अभियंता पहुंचकर फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर कटाव की स्थिति काफी भयावह है। यह स्थिति दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां तक पत्थर का स्लोप है उसी जगह पर थोड़ा दबाव कम है।

बाकी अप एवं डाउन स्ट्रीम में काफी कटाव है। देर रात तक 40 से 50 मीटर में कटाव हो रहा था, जिसे रोकना नामुमकिन दिख रहा था। कटाव के कारण एक दर्जन से अधिक घरों पर विस्थापित होने का डर सताने लगा है। ग्रामीण विनोद मंडल ने बताया कि जिस तरह से यहां पर कटाव हुआ है इससे अब ज्ञानी दास टोला का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।