नवगछिया : गंगा कोसी जलकर और जमीन को कब्जा करने को लेकर अपराधिक गुटों के बीच गुटीय संघर्ष, जमकर मारपीट-Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक प्रखंड की गंगा कोसी जलकर और जमीन को कब्जा करने को लेकर अपराधिक गुटों के बीच गुटीय संघर्ष की आशंका प्रबल हो गई है. गंगा कोसी दियारा क्षेत्र में जल दस्यु सरगना अपने अपने क्षेत्र के जलकरो और जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो-दो हाथ करने को तैयार है. अधिक थाना क्षेत्र के विश्व पुरिया डेहरी धार जलकर की जमीन को लेकर रविवार को जल दस्यु सरगना ने जलकर और जमीन पर से किसानों को खदेड़ दिया. जब किसान अपने जलकर की जमीन को कब्जा करने के लिए जमीन पर पहुंचे तो जल दस्यु सरगना और उसके गुर्गे अपराधियों ने जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी आसमानी फाइल करने की धमकी दी असलम को हवा में चमकाने लगे किसान अपराधियों के तेवर को देखकर सहम गए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपराधियों ने एक स्वर में कहा जलकर और जलकर की जमीन पर आओगे तो जान से मार देंगे किसानों ने विरोध किया तो जल दस्यु सरगना ओं की ओर से कुख्यात अपराधियों ने किसानों पर बेरहमी से लाठी डंडे और असलम के कुंदे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया किसान विभाष चंद्र झा की हालत नाजुक हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी किसान को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया किसान की स्थिति नाजुक बनी हुई है.वही पुलिस के रूख परेशान किसानों ने जल दस्यु सरगना ऊपर कार्रवाई को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक निधि रानी उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती सुरक्षा की गुहार लगायी है.

स्थल पर रविवार को जल दस्यु सरगना ओं की ओर से सुशील यादव रजनीकांत यादव रवि यादव ने एक स्वर में किसान विवाह चंद्र झा पर कातिलाना हमला कर दिया. अपराधियों के हमलावर तेवर को देख किसान सहम गए भयभीत किसानों ने मौके पर नवगछिया पुलिस कप्तान को सूचना दी की अपराधी जलकर और जमीन पर कब्जा करने को लेकर आज का प्रदर्शन कर रहे हैं और गोलीबारी करने को उतारू है बड़ी पुलिस पदाधिकारियों ने नवगछिया नदी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया.

घटना स्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद भी दिया अपराधी मारपीट करते रहे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जल दस्यु सरगना ओं की ओर से मारपीट कर रहे सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है इस संदर्भ में घायल किसान विभाष चंद्र झा के बयान पर नदी थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें सुशील यादव रवि कुमार यादव रजनीकांत यादव समेत अन्य जल दस्यु सरगना ओं के विरुद्ध नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लोकमानपुर का मारा धार शिव कुंड धाम ढोरिया का दियांग धार गंगा का कारगिल धार अंबू काजल कर समेत कई जल करो पर अपराधियों की बुरी नजर है जहां गुटी संघर्ष की आशंका प्रबल हो गई है.

जल दस्यु सरगना अपने अपने क्षेत्र के जलकरो और जमीन को कब्जा करने के लिए असलहों के बल पर जोर आजमाइश कर रहे. जलकर क्षेत्र में पड़ने वाली किसानों की जमीन पर कब्जा करने को लेकर अपराधी किसानों को खदेड़ रहे है.जल दस्यु सरगना ओं के फरमान से जलकर क्षेत्र में पड़ने वाले जमीन मालिक किसान जमीन पर जाकर जोत आबाद करने और मछली मरवाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे ऐसे पीड़ित किसान पुलिस की ओर सुरक्षा के लिए मुंह ताक रही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नवगछिया नदी थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने कहा की जलकर की जमीन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है इस संदर्भ में 4 लोगों के विरुद्ध नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.