नवगछिया । पिछले कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के कारण इस्माईलपुर-बिंद टोली में खतरे के निशान से नीचे पानी बह रहा है। लेकिन बिंद टोली के निकट स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। रुक-रुक कर कटाव के साथ धंसान जारी है, जिससे अफरातफरी मची हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता स्वयं अपनी निगरानी में तटबंध और स्पर को रि-स्टोर करने हेतु लगातार फ्लड फायटिंग कार्य के तहत बम्बो रोल, बालू भरी बोरियां डलवा रहे हैं, लेकिन अभी तक रि-स्टोर नहीं किया जा सका है। तटबंध पर रह रहे ग्रामीण तटबंध को खाली कर सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
विधि व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से तीन पारियों में दंडाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है तथा नवगछिया एसपी ने पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

