नवगछिया । गोपालपुर एवं इस्माईलपुर प्रखंड में गंगा के जलस्तर घटने के बावजूद भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खासकर गोपालपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में गंगा का पानी अभी भी फैलता जा रहा है। चार दिन पूर्व प्रशासन के द्वारा 14 नंबर सड़क पर पुलिया को खोलने के बाद बाढ़ का पानी कई गांवों तक पहुंच गया है। बाढ़ के पानी फैलने से अब इलाके में बदबू एवं बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

Whatsapp group Join

वहीं गंगा के जलस्तर में मामूली रूप से दो से पांच सेंटीमीटर की कमी हुई है। इस्माईलपुर बिनटोली तटबंध पर दबाव अभी भी बना हुआ है। मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता कैंप कर रहे हैं। कटे हुए हिस्से को मजबूत करने में लगे हैं।

गोपालपुर अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि इस्माईलपुर प्रखंड के तीन पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं। वहीं तीनटंगा करारी, सैदपुर, सुकटिया बाजार, डुमरिया चपरघाट एवं अभिया के गांव को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 850 लोगों के बीच पॉलिथीन का वितरण किया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *