बिहपुर (भागलपुर)। बिहपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर बहियार में रविवार को गंगा नदी की उपधारा में डूबने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना खरीक थाना क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल द्वारा बिहपुर पुलिस को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को गंगा की उपधारा से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव निवासी अवधेश मंडल (85) के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार अवधेश मंडल का खेत जमालदीपुर दियारा क्षेत्र में स्थित था। वह अक्सर खेत की देखरेख के लिए दियारा क्षेत्र जाया करते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान गंगा की उपधारा पार करते समय वह पानी में डूब गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
