नवगछिया : गंगा किनारे अवैध रूप से मिट्टी की कटाई के विरोध में धरना दिया

सूचना/खबरे

 नारायणपुर : प्रखंड के जहाज घाट के पास गंगा नदी किनारे अवैध रूप से माफिया मिट्टी की कटाई कर रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समाजसेवी सुमित यादव और पंकज यादव ने कहा कि 14 जुलाई को जहाज घाट पर नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मौत के जिम्मेदार मिट्टी माफिया और इससे संबंधित अधिकारी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जहां दोनों बच्चे डूबे थे, वहां माफिया ने जेसीबी से मिट्टी काटकर बेच दिया था। इससे उस जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

अब उन गड्डों में पानी भर गया है। लेकिन प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है। धरना के बाद ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में अवैध रूप से मिट्टी काटने पर रोक लगाने और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन में दिया। इसमें कहा गया है कि यदि मिट्टी माफिया पर अंकुश नहीं लगाया गया तो