नवगछिया : गंगास्नान के दौरान डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत

सूचना/खबरे

बिहपुर । खरीक प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर सिकिया घाट पर सोमवार को गंगास्नान के दौरान डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के सरपंच सुल्तान किंग ने बताया कि मृतक बालक बभनगामा पंचायत के पछियारी टोला वार्ड नंबर पांच निवासी संजय सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक दो भाईयों में बड़ा था। बालक के नदी में डूबने की खबर से घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर खरीक और बिहपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बालक के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा दिया।