खरीक : खरीक बाजार स्थित मड़वाड़ी धर्मशाला में राणी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय भादो महोत्सव सोमवार की रात शुरू हुआ। उदघाटन नवगछिया एसपी पूरण झा और इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने किया। इसके बाद एसपी ने राणी सती दादी मंदिर में आराधना की।

Whatsapp group Join

समिति ने राणी सती दादी की मूर्ति देकर एसपी को सम्मानित किया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, शकील अहमद खां, शर्मानंद राम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। गोरखपुर से आए प्रसिद्ध गायक कुमार विजय और सुप्रिया सलोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी।

आयोजन कमेटी के सुनील लाठ, प्रदीप जैन, संजय जैन, प्रदीप लाठ, सौरभ जैन, अतुल लाठ, जगदीश लाठ, सूरज लाठ ने बताया कि मंगलवार को पूजा, आरती के बाद मां को 56 भोग लगाया जाएगा। इसके बाद मंगलपाठ के साथ महोत्सव का समापन होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *