नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में आज दिन दहाड़े दोपहर में लगभग १:०० बजे पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के घर के समीप निरंजन राय के पुत्र अमित राय की सात गोली मारकर चचेरे भाई ने हत्या कर दी है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई बतायी जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि घटना की सुचना मिलते ही खरीक पुलिस मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से अमित राय को उठा ले गयी। वहीं चचेरे भाई का हत्या का आरोपी सुमित फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के अनुसार सुमित कुछ सनकी मिजाज का बताया जा रहा है।

