नवगछिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तरफ कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में देश के हर राज्य और शासित प्रदेश से आये युवा प्रतिभागी अपने अपने राज्य व क्षेत्र से जुड़ी लोक संस्कृति कला को देश के सामने रखेगें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में जिले से खरीक के मिर्जाफरी निवासी नवीन कुमार अंग प्रदेश के प्रसिद्ध कला मंजूषा पेंटिंग भेंट कर अपने बिहार और अंग प्रदेश का नेतृत्व करेगें।
नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा सम्नव्यक कुंदन सागर, कार्यक्रम पदाधिकारी पियुष कुमार, खरीक के समाजसेवी शिक्षक राजाराम साह, मृत्युंजय, दिलीप, ध्रुवगंज मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार, उस्मानपुर मुखिया गणेश मंडल,अभाविप सुमित, हैप्पी आदि ने हर्ष जताया है।

