नवगछिया। खरीक बाजार निवासी नितेश कुमार उर्फ गुड्डू की सोमवार के सुबह करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह गंगा स्नान कर आने के बाद नितेश घर में पंखा में बिजली का तार जोड़ रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गये। घटना पर संजय कुमार, निर्भय झा, उप सरपंच शंभु साह, सौरभ जैन, धर्मेद्र कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त की है। मृतक गायक के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।
