नवगछिया : मकर संक्रांति के मौके पर रंगरा के सहौरा में आयोजित कौशल्या मेला के दूसरे दिन मंगलवार से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन भवानीपुर के विपिन और कटिहार के मनीष पहलवान का दबदबा रहा। दोनों पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर वाहवाली लूटी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कौशल्या नाट्य कला परिषद की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाया। प्रतियोगिता में अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगरा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी में युवा अपना भविष्य बना सकते हैं।
वहीं मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम रक्षा दल के अजय पासवान, गौतम कुमार, हीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य सहयोगी मुस्तैद दिखे। मेला संरक्षक अशोक यादव ने बताया कि दंगल का फाइनल बुधवार को होगा। सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि कुश्ती से शारीरिक व मानसिक का विकास होता है।

मौके पर शिव कुमार, भूदेव यादव, प्रवीण यादव, प्रमोद यादव, विनोद सिंह्र भीखो सिंह, राकेश रमण सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। गोराडीह। मकर संक्रांति के मौके पर प्रखंड के मोहनपुर में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन 20 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। इसमें आसपास के गांवों के अलावा झारखंड के गोड्डा, भागलपुर के नाथनगर, गोसाईंदासपुर के पहलवान शामिल थे। पहलवानों का दांव-पेच देख दर्शक रोमांचित हो गए। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को होगा।
