नवगछिया को जिला बनाने की मांग.. प्राथमिकता बनाकर सरकार के सामने रखेंगे

सूचना/खबरे

नवगछिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को नवगछिया पहुंचे। उन्होंने यहां राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पप्पू यादव ने कहा कि नवगछिया को जिला बनाना उनकी प्राथमिकता है। वे इस मुद्दे को सरकार के सामने मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान उन्होंने आवश्यक कागजात भी सौंप दिए हैं। इससे निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

एसएआर मामले पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने फर्जी तरीके से चुनाव जीता है। उनके अनुसार चुनाव आयोग की भूमिका सरासर गलत रही है। बाढ़ की स्थिति पर बोलते हुए पप्पू यादव ने सरकार पर विभागीय लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता बाढ़ की मार झेल रही है। लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार चाहे ध्यान दे या न दे, वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।

विधायक गोपाल मंडल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि सरकार को गोपाल जी पसंद हैं तो वे क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल मंडल उनसे व्यक्तिगत रूप से भी मिलते रहते हैं। हाल ही में उनके बेटे के धरना कार्यक्रम के दौरान भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।