नवगछिया : कोसी नदी से अवैध बालू का खनन करते बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

सूचना/खबरे

नवगछिया। जिले भर के नदियों से बीते कई महीनों से बालू खनन व उठाव पर रोक के बावजूद रंगरा प्रखंड के कोसी नदी से बालू खनन का सिलसिला जारी है। रविवार को भी कोसी नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित सिंह मुन्ना ने बताया कि बालू कटाव से मना करने के बावजूद भी बालू काटकर ढोया जा रहा था। मुखिया के द्वारा इसकी सूचना नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को दी गई, सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।