गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को नवगछिया बाजार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना के नाम पर लूट, विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम, प्रवासी मजदूरों को नाम लिखकर भगा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया कि एमवीआई के दलाल सभी जगहों पर तैनात हैं, जो एनएच 31 और विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों वाले से वसूली करते हैं। इसके बाद कोड के माध्यम से गाड़ी पासिंग कराते हैं। प्रतिदिन लाखों रुपए का खेल इस पासिंग कराने के नाम पर दलालों के द्वारा उगाही की जा रही है

और गाड़ी चालक इन दलालों के माध्यम से सड़कों पर बैखौफ गाड़ी चलाते हैं जो कि सड़क पर चलने वाले लोगों की जान का कोई मोल नहीं समझता है। इस प्रेस वार्ता के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अजेश साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
