नवगछिया : नवगछिया मॉडल थाना में शनिवार को दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष लाल बहादुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में नवगछिया सीओ विद्यानंद राय सहित नवगछिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव व थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव ने कहा कि शहर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है. बड़ी संख्या में मां बहनें एक पूजा से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि मेला के दौरान काफी भीड़ रहती है. मनचले की गतिविधि भी इस दौरान होती हैं. इसको लेकर मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति व मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही. वही तेतरी दुर्गा मंदिर से आई कमिटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को प्रस्ताव दिए गए. थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन वचनबद्ध है. उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों को त्योहार को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन का सहयोग करने एवं शांति व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ त्योहार को मनाने की अपिल की है.

उन्होंने कहा कि नवगछिया शहर में होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर शहर में चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. शहर में स्टेशन चौक, वैशाली चौक, दुर्गा मंदिर एवं महाराजजी चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. वहीं तेतरी दुर्गा मंदिर में भी चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेले में मनचलों की गतिविधियों पर निगरानी भी की जाएगी. मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम प्रशासन स्तर से किए गए. वहीं उन्होंने मेला कमेटी के पदाधिकारियों को अविलंब प्रतिमा स्थापित करने को लेकर लाइसेंस निर्गत कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित रूट से ही कराया जाएगा.

मौके पर नवगछिया शहर के दुर्गा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि जहां माता की प्रतिमा का विसर्जन कराया जाता है वह पोखर काफी गंदा हो गया. वहां सफाई की आवश्यकता है. इस संबंध में नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव ने कहा कि नगर पंचायत स्तर से पोखर की सफाई करा दी जाएगी. बैठक के मौके पर मनीष सिंह, विनोद भगत, मो फिरोज आलम, मुन्ना भगत, विवेकानंद सिंह, मोहम्मद सलाउद्दीन, भानु महतो, मिल्की के पप्पू यादव, पूर्व वार्ड पार्षद ज्ञानशक सिंह, इकराम सोनी, नवगछिया रेलवे दुर्गा कमिटी के रामबालक यादव, कुणाल कुमार गुप्ता, मो मोहिद्दीन, सिकंदर आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे.
