नवगछिया के सभी थाने होंगे हाईटेक.. तैयारी शुरू, दर्ज की जाएगी ऑनलाइन एफआईआर -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया | पुलिस जिले के सभी थाने को डिजिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सभी थानाध्यक्ष, थाने के मैनेजर, डेटा ऑपरेटर को पुलिस एप्लिकेशन की जानकारी दी गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीपीओ प्रवेंद्र भर्ती की मौजूदगी में पटना से आई टीम ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कैसे होगी, केस की डिटेल्स कैसे रखी जाएगी। एप्लिकेशन पर किस तरह से काम करना है इसकी बेसिक जानकारी दी।

इस कार्यशाला में नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, रंगरा ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह, नदी थानाध्यक्ष मो. महताब खां, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष केदार झा, कदवा ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।