नवगछिया : नवगछिया के गोशाला मिल्की, झपरुदास टोला कदवा एवं नवगछिया स्टेशन व अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच किया गया। सभी चारो स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 270 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मिल्की गोशाला में 55 लोगों का जांच किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। झपरुदास टोला में 86 लोगों का जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले 16 यात्रियों का जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।

अनुमंडल अस्पताल में 113 लोगों का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ 109 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।
