नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी अन्तर्राष्ट्रिय मैचों के कमेंट्री कर चुके अभिषेक मिश्र शानू को हरियाणा के जाट कॉन्फ्रेंस हॉल में भारत के 100 शख्सियत के साथ भारतीय गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया.अभिषेक को यह अवॉर्ड सेलेब्रिटी स्टार राकेश रोशन व रेल मंत्रालय सदस्य सह गौरव अवॉर्ड महासचिव गौरव यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिन्हें यह अवॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने तथा कमेंट्री से अपनी मातृभाषा की सेवा करने के लिए दिया गया.अभिषेक के साथ यह अवॉर्ड लिम्बा बुक रिकार्डी दिनेश शर्मा, राष्ट्रपति पदक विजेता दीपक कुमार ,मॉडल श्रेया पुरवार, ईशा वर्मा सहित कला, शिक्षा, मॉडलिंग, सिंगिंग, सामाजिक सरोकार से जुड़े पूरे

भारत से 100 प्रतिष्ठित लोगों को मिला. हॉल में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने कम उम्र की अभिषेक की प्रशंसा की एवं युवाओं के लिए आइकॉन बताया. अभिषेक के इस सम्मान से भागलपुर, नवगछिया सहित नारायणपुर व बिहपुर प्रखंड के क्षेत्रों में खुशी की लहर है.व अभिषेक को क्षेत्र कीलोगों ने शुभकामनाएं व बधाई संदेश दिया.
