नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मुरली पंचायत सरकार भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मुरली पंचायत सरकार भवन में पांच पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया गया जिसमें मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, किसान सलाहकार, रोजगार सेवक, विकास मित्र आदि को वित्त वर्ष 2020 के लिए समवर्ती ग्राम पंचायत विकास योजना के वार्षकि कार्य योजना के तैयार कराने को लेकर के प्लान प्लस में डाटा प्रतिष्ठित हेतु कलस्टर वार प्रशिक्षण दिया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिल्पी वैद्य ने बताया कि पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार पंचायत वार दो दिवसीय जीपीडीपी के तहत प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें सभी तरह की जानकारी योजना अंतर्गत दिया जाना है

इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार एवं पंचायत सचिव दीनबंधु सिन्हा थे इस प्रशिक्षण में मुरली भवानीपुर वैसी जहांगीरपुर बनिया वैसी कोसकी पुर पंचायत के मुखिया व अन्य सदस्यों को दिया गया।