नवगछिया के माखतकिया स्थित विवादित जगह पहलाम की सूचना पर पहुचे एसडीओ,एसडीपीओ

सूचना/खबरे

नवगछिया । नवगछिया के माखतकिया स्थित कर्बला की विवादित जमीन पर सोमवार पहलाम करने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद लोग दूसरी जगह पहलाम करने के लिए राजी हुए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवादित जमीन पर पहलाम के कारण तनाव के मद्देनजर  एसडीओ यतेंद्र  कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, वार्ड पार्षद मुन्नाभगत ने स्थल पर पहुंचकर खलीफा सहित मौजूद लोगों से वहां पहलाम नहीं करने का आग्रह किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। पार्षद मुन्ना भगत ने  लोगों को समझाकर दूसरी जगह पहलाम के लिए तैयार किया। खलीफा सुबोध सिंह, फैयाज राणा, मो. नजाम, मो. मुन्ना, मो. इस्लाम ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन को सहयोग करेंगे और जगह खोजकर दूसरी जगह पहलाम करेंगे।

मो. इम्तियाज ने बताया कि यह जमीन वर्षों से बिहार सरकार की है। हमलोग वर्षों से यहां पहलाम करते आ रहे हैं। विवाद होने के बाद सीओ ने उसे जांचकर उसे बिहार सरकार बताते हुए जमाबंदी  रद्द  करने के लिए  भेजा है। थनाध्यक्ष ने बताया कि जमीन पर विवाद चल रहा है और लोग वहां पहलाम करने की तैयारी कर रहे थे  सभी लोगों को समझ बुझाकर शांत कर दूसरी जगह पहलाम करने के लिए तैयार किया।