नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को नवगछिया के पकरा और गोपालपुर डिमाहा पहुंचे. इस अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित परिवार संपर्क अभियान के तहत उपस्थित आमजनों को केंद्रीय सरकार की योजनाओं को विस्तार से जानकारी श्री हुसैन ने दी. कार्यक्रम में उन्होंने ने बताया कि केन्द्रीय सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाओं चलायी जा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा योजना से लाभान्वित लाभुकों को सम्मानित करने का भी कार्य करने के साथ साथ आमजनों को योजना की जानकारी देने का कार्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं कर रहे हैं.

इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुशवाहा, हरिवंश सिंह, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी महंत नवल किशोर दास, अजय चौधरी, जिला महामंत्री राकेश चौधरी, अजीत कुमार, अजय कुशवाहा, मुकेश, बबलु, रवीश, विजय, नरेश, आलोक, बंटु, सुमन, सौरभ, पंकज, देवनारायण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
