नवगछिया के दारोगा से लूट मामले में 5 आरोपी अब भी फरार.. हमला, लूट, धमकी की घटना लगातार

Crime Reoprts

नवगछिया : आम लोगों की सुरक्षा में तत्पर रहने का दावा करने वाली नवगछिया पुलिस पर अपराधियों द्वारा हमला, लूट, धमकी देने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के साथ लूट हो जाए या कोई अपराधी हथियार तान दे या फिर थाना प्रभारी को ही जान से मारने की धमकी दे दी जाए तो इस तरह की घटनाओं से पुलिस से आमलोगों का भरोसा कम होता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया पुलिस जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ महीने का ही आंकड़ा देखा जाए तो नवगछिया पुलिस जिला में पिछले छह महीने में अभी तक नवगछिया के पुलिसकर्मियों पर अपराधियों द्वारा गोली चलाना, धमकी देना, लूटपाट क घटना को अंजाम देने की घटना हो चुकी है 16 मार्च को खरीक चौक के पास नवगछिय थाना में पदस्थापित दरोगा उमाशंकर सिंह की बाइक, 25 हजार रुपए और मोबाइल छह की संख्या में अपराधियों ने हथियार दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस ने अब तक सिर्फ लूटी हुई मोबाइल और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले के अन्य पांच आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं 9 नवंबर 2022 को गोपालपुर थाना में पदस्थापित एसआई राहुल कुमार पुलिस बल के साथ कुख्यात सोनू यादव को पकड़ने पोखरिया गांव गए थे। तब सोनू यादव ने भागने के क्रम में एसआई पर फायरिंग की थी। इस घटना में एसआई राहुल कुमार बाल-बाल बच गए थे। चार माह बाद भी सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।