नवगछिया के एक छात्र व एक छात्रा ने नीट 2024 में शानदार किया प्रदर्शन

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया के एक छात्र व एक छात्रा ने नीट 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा सिंपल कुमारी ने नीट 2024 में 679 अंक लाकर नवगछिया के साथ पूरे भागलपुर जिला को गौरवान्वित किया है। सिंपल के पिता बृजेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलाकुंड के प्रभारी प्राचार्य हैं एवं गौशाला रोड नवगछिया में रहते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वे मूल रूप से लतरा के रहने वाले हैं। वहीं, दूसरे छात्र उज्जवल कुमार ने 646 अंक लाकर नवगछिया का मान बढ़ाया। उज्जवल के पिता सत्येंद्र कुमार साहा तेतरी के रहने वाले हैं। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, अभय प्रकाश मुनका प्रवीण कुमार केजरीवाल ने छात्रों को बधाई दी है।