खरीक : नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के खरीक ढोढ़ीया जहांगीरपुर बहियार में कुख्यात अपराधी सिंटू यादव और उसके गुर्गों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. कुख्यात सिंटू यादव ने ढोरिया दादपुर का किसानों को फरमान जारी करते हुए खुलेआम ₹20000 प्रति बीघा के हिसाब से रंगदारी की मांग की है रंगदारी नहीं देने पर किसानों के साथ जान मारने के प्रयास से कातिलाना हमला भी किया और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों के तरफ से किए गए हमले और गोलीबारी और मारपीट से दो किसान जख्मी हो गए है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुख्यात सिंटू यादव ने ढोढ़ीया बहियार में किया गोलीबारी
किसानों से प्रति बीघा मांगी ₹20000 की रंगदारी
– अपराधियों के भय से सहमे हुए हैं किसान
– किसानों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए थाना में दिया प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन
इस बाबत ढोरिया के किसान देवनारायण मंडल समेत 50 से अधिक किसानों ने हस्ताक्षर कर नदी थाना नवगछिया मैं आवेदन देकर कुख्यात सिंटू यादव और उसके गुर्गों पर गोलीबारी करने और प्रति बीघा ₹20000 की रंगदारी मांगने रंगदारी नहीं देने पर लाठी डंडे और हथियार के कुंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है किसानों ने पुलिस से कुख्यात के आतंक से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित किसान देवनारायण मंडल ने बताया अपने खरीद की गई बीघा जमीन पर जोत करने गया था.


अचानक कुख्यात चिंटू यादव बिंदेश्वरी यादव मोहन यादव दिलीप यादव हरवे हथियार से लैस होकर आया और धमकी भरे स्वर में कहा कि खेती करना है तो ₹20000 प्रति बीघा के हिसाब से रंगदारी देना होगा. रंगदारी नहीं दोगे तो खेत नहीं जोतने देंगे.इस बात को लेकर जब देवनारायण मंडल और उसके सहयोगी किसान रोहित मंडल ने विरोध किया तो सभी अपराधियों ने मिलकर अपने हथियार से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.जान मारने की नियत से लाठी डंडे से प्रहार कर रोहित कुमार को बुरी तरह जख्मी कर दिया.देवनारायण मंडल को भी चोट लगी.
सभी अपराधियों ने एक स्वर में कहा खेती करनी है तो रंगदारी देनी ही होगी.रंगदारी नहीं दोगे तो खेती नहीं करने देंगे. अपराधियों के फरमान से ढोरिया दादपुर के किसान में हुए हैं. किसान अपराधियों के भय से रवि फसल की बुआई करने के लिए अब खेतों पर जाने से कतरा ने लगे हैं.इस बाबत किसानों ने नदी थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
