नवगछिया की दो खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट की उपाधि

खेल

नवगछिया : ताइक्वांडो खिलाड़ी जीनी खातून और मीनाक्षी कुमारी ने ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर ब्लैक बेल्ट की उपाधि हासिल की है। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने दोनों खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पिछले सत्र में दोनों खिलाड़ी बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में शामिल हुए थी। उनका प्रमाण पत्र ताइक्वांडो हेडक्वार्टर कोंक्किवोन, साउथ कोरिया से जारी किया गया है।

यह प्रमाण पत्र सभी देशों में मान्य है। ब्लैक बेल्ट उपाधि मिलने पर संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आरपी राकेश, सावित्री पब्लिक स्कूल के रामकुमार साहू आदि ने शुभकामनाएं दी।