विक्रमशिला पुल पर सोमवार को रुक-रुककर जाम लगने से लोग परेशान रहे। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक जाम का ज्यादा असर दिखा। इस दौरान वाहनों की कतारें पुल पर लगी रहीं। ऐसे में विक्रमशिला पुल पर बाइक सवार को भी निकलने में परेशानी हो रही थी। .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाम को देख बाइक चालकों ने पुल की रेलिंग के बगल में बने फुटपाथ से गुजरते रहे। लेकिन वहां भी पुलिस पिकेट बन जाने से परेशानी हो रही थी। बाइक सवार पिकेट के पास नीचे उतरते फिर आगे चलकर फुटपाथ पर बाइक उपर चढ़ाकर आगे बढ़ते रहे। सोमवार होने की वजह से नवगछिया की तरफ से भी काफी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए शहर आये थे। शहर से लोग जीरोमाइल होते हुए पुल तक किसी तरह पहुंच जा रहे थे। सबौर की तरफ से आने वाले वाहन भी जीरोमाइल के पास फंसे थे। वाहनों को 14 नंबर रोड और कच्ची सड़क से ले जाने को लोग विवश थे।.


नवगछिया की तरफ जाम लगा था, जिससे विक्रमशिला सेतु पर जाम लग गया। नवगछिया के एसडीपीओ से बात की गयी, जिसके बाद जाम हटाया गया। काफी देर बाद यातायात सामान्य हुआ। पुल पर किसी तरह की समस्या नहीं थी।.
– आरके झा, डीएसपी ट्रैफिक
