नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के 62 वें प्रांतीय अधिवेशन पटना में अभाविप बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा में हुई. जिसमें की नवगछिया की कार्यकर्ता स्मृति सिंह को लगातार दूसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. अभाविप नवगछिया की कार्यकर्ता बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा स्मृति सिंह पूर्व में मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्मृति सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन जो छात्र हित के साथ राष्ट्रहित एवं राष्ट्र पुनर्निमाण की बात करते है, छात्र/छात्राओं का व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व करने की क्षमता को विकसित करता है. पुनः मेरे पर विश्वास करने के लिए विद्यार्थी परिषद की आभारी हूं.

संगठन के विश्वास पर खड़ी उतरने का और संगठन विस्तार करने का पूर्ण प्रयास करूंगी. स्मृति सिंह के दूसरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा, नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता राहुल शर्मा, विश्वास वैभव, कोमल राज, कृष्ण कुमार, अंजलि, पूजा अनुराग , शिवम सहित कई लोगों ने बधाई दी है.
