नारायणपुर, प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप पास एनएच 31 पर मंगलवार को नवगछिया की ओर से आ रही बाइक सवार दंपती ने खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी। दोनों पति पत्नी जख्मी हो गए। वहां पर होटल संचालक ने भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर की गश्ती टीम ने दोनों जख्मी मोनी देवी व राजेश भगत खगड़िया जिले के महद्दीपुर निवासी को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि रिश्तेदार के रिंग सेरेमनी से लौटने के दौरान घटना हुई। परिजनों को सूचना देकर बुलाया। डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दोनों को बेहतर इलाज के लिए भेजा है।
