नवगछिया : किसानों को दी गई लीची व बाग प्रबंधन की जानकारी

सूचना/खबरे

बिहपुर| आम, लीची व बाग प्रबंधन विषय पर सोमवार को प्रखंड के ई किसान भवन में किसान गोष्ठी 2023-24 आयोजित की गई । जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से आत्मा के उप परियाजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, कीट विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा.रामानुज विश्वकर्मा, असिस्टेंट प्रो. डीके जयसवाल व डॉ. आर्श समेत झंडापुर पूरब पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को आम, लीची, सब्जी व मोटे अनाज के उन्नत खेती के गुर बताए। बकरी पालन की जानकारी भी दी गई। इस दौरान नवगछिया प्रखंड के तकनीकी प्रबंधक कुमार गौतम,बिहपुर के सन्नी कुमार,लेखापाल धीरज कुमार,कृषि समन्वयक पवन कुमार चौधरी, रंजन कुमार, व आत्मा भागलपुर के बीटीएम राजीवलोचन आदि भी उपस्थित थे।