नवगछिया : किराना दुकान से चोरी हुआ सरसों तेल बरामद.. केस दर्ज

Crime Reoprts

बिहपुर। नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर में  किराना दुकानदार संजय बजाज की दुकान से सोमवार की रात्रि  सरसों तेल और अन्य सामान चोरी हो गया था। चोरी का समान बलाहा नवासी आनंद यादव के सुनसान घर में मिला।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनंद यादव को यह जानकारी नहीं थी कि उसके घर में किसी ने सामान रखा है। सुबह अचानक जब वह घर की तरफ गया तो देखा कि यहां कुछ समान रखा है तो आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोरी के  समान को बरामद किया। इस मामले में  संजय बजाज ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में केस दर्ज कराया था।