नवगछिया : नवगछिया में इन दिनों एक नटवरलाल के कारनामे चरचा में है. कोसी पार के एक गांव का रहने वाला यह नटवरलाल नवगछिया के तीनबैंकों सहित यहां के दबंग कहे जाने वाले कुछ जनप्रतिनिधियों, व्यसायियों और आमलोगों से ठगी कर तीन महीने पहले ही नौ दो ग्यारह हो चुका है. इस नटवर लाल के गायब होने की खबर अब तक नवगछिया के तीनों बैंकों को नहीं थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लाखों का ऋण लेकर फरार हुआ नटवरलाल
– बैंक सहित कई जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों का लगाया चूना
– लगभग दो करोड़ से अधिक रूपये लेकर फरार हो गया कथित व्यवसायी
अब जब जानकारी मिली है तो बैंकों ने माथे पर हाथ रख कर आगे की प्रक्रिया की शुरूआत की है. हालांकि बैंक अभी तक यह स्वीकार नहीं कर रही है कि कोई नटवरलाल उन्हें चूना लगा गया है. दो करोड़ से अधिक रूपये की ठगी का मामला सामने आ रहा है. दूसरी तरफ शहर के दबंग लोगों ने उक्त नटवरलाल के पीछे मोटी रकम लगाया है. ऐसी स्थिति में ऐसे लोग इनकम टेक्स के डर से यह कबूल भी नहीं कर पा रहे हैं कि उनके साथ ठगी हो चुकी है. नवगछिया के व्यवसायियों की भी ऐसी ही स्थिति है तो दूसरी तरफ आमलोग जिनसे एक लाख या उससे भी कम ठगी की गयी है वैसे लोग खुल कर बोल रहे हैं.


इन तरह शुरू होती है नवगछिया के विजय माल्या की कहानी
नवगछिया के शांति कामपलेक्स में वह नटवरलाल करीब दो वर्ष पहले आता है और एक कपड़े की दुकान खोलना है. वह राजेंद्र कॉलोनी में एक भाड़े के मकान में रहता है. दुकान कुछ दिन ही उसने चलाया था कि नवगछिया हाईस्कूल के पास उसने एक जमीन ले ली. इसके बाद ही शुरू होता है नटवरलाल का गोरखधंधा, मकान बनाने के नाम, बिजनश करने के नाम पर नवगछिया के प्रमुख तीन बैंकों से उसने करीब 50 लाख का लोन लिया और जमीन बिक्री करने के नाम पर नवगछिया के कई दबंग जनप्रतिनिधियों से उसने मोटी उगाही की.
जब उसने देखा कि वह अब नवगछिया को और ज्यादा नहीं निचोड़ सकता है तो रातो रात फरार हो गया. कुछ व्यक्तियों ने उसका नाम जितेंद्र कुमार तो कुछ ने उसका नाम गौरव कुमार जयसवाल बताया है. ऐसे लोगों ने ही जानकारी दी है कि वह ढ़ोलबज्जा का मूल निवासी है. शांति कामप्लेक्स के मालिक मोहित कुमार ने बताया कि उक्त कथित व्यवसायी ने उसे पांच छ: माह का भाड़ा नहीं दिया था और बिना बताये ही रातो रात दुकान को खाली करके भाग गया.
