नवगछिया : काली पूजा को लेकर पूजा स्थल पर अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई

EVENT

नारायणपुर : काली पूजा को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को सीओ अजय कुमार सरकार की अध्यक्षता और दारोगा राजीव यादव के संचालन में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान पूजा और मेला समिति को आपसी सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सीओ और पुलिस ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे नहीं बजेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विसर्जन जुलूस निर्धारित समय और तयं रूट पर निकाली जाएगी। पूजा स्थल पर अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। काली पूजा के दौरान अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व जेल भेजे जाएंगे ।

बिहपुर एवं भवानीपुर में पुलिस सादे लिबास में तैनात रहेगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए। नारायणपुर के नवटोलिया, बम काली गंगा जहाज घाट, काली मंदिर मधुरापुर बाज़ार, काली मंदिर बीरवन्ना व भ्रमरपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए में म जाएंगे। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि  मंटू यादव, उपप्रमुख अशोक यादव, न मुखिया सिंधु शर्मा, प्रीतम मिश्रा, रहमान, टिंकू मंडल, कैलाश ल चौरसिया, कुंदन मिश्र, अमरजीत । झा, अनिल पटेल, सुरेश शर्मा आदि ह मौजूद थे।