नवगछिया : काम में मदद करने के लिए बुलवाकर बढ़ई मिस्त्री में मनीष शर्मा ने 20 वर्षीय युवक संतोष कुमार की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी। गोली सिर में दाहिनी तरफ से भेदती हुई निकल गई, लेकिन युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना थाना क्षेत्र के जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बुधवार को दिन में 11 बजे घटी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवक संतोष इसी पंचायत के वार्ड 8 निवासी बलदेव मंडल का बेटा था। बताया जाता है कि उक्त पंचायत के वार्ड निवासी विनय शर्मा के घर में मनीष चौकी बना रहा था। कुछ देर बाद उसने चौकी पकड़ने के लिए विनय से दो लोगों को बुलाने को कहा। इतने में घर के बाहर खड़े दो युवक संतोष और राहुल मंडल मिल गए और उसने इन्हें मदद करने को बुला लिया। अभी दोनों युवक घर में गए ही थे कि 5 मिनट बाद गोली चलने की आवाज आई।


आवाज सुनकर लोग दौड़े तो संतोष खून से लथपथ जमीन पर मरा पड़ा हुआ था। वारदात को अंजाम देकर बढ़ई मिस्त्री में मनीष मौके से भाग गया। उसके साथ ही डर से राहुल भी भाग गया। घटना की सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे बिहपुर थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने मामले की तहकीकात की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का परिवार बहुत ही गरीब है, घर में सभी मेहनत मजदूरी कर जीवन ज्ञापन करते हैं। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पर वहां लोगों की मानें तो बढ़ई मिस्त्री में मनीष मनबढ़ किस्म का है और अपने पास हमेशा कट्टा रखता है, जो बात-बात में लोगों को गोली मार देने की धमकी देने का आदी है। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने मामले की तहकीकात की।
युवक की मां की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया
युवक संतोष तीन भाई में दूसर था। व घर पर ही रहकर मजदूरी कर परिवार चलाता था। बेटे की हत्या की खबर मां हिरा देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे के शव को देखकर मां दहाड़ मारकर रोने लगी और बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। आसपास की महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। होश में आते ही वह बेटे के शव से लिपटने का प्रयास करती।
