नवगछिया : कही जाने की सोच रहे है तो ट्रेन से जाय, वरना चलना पडेगा पैदल… महाजाम -Naugcahia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया के एनएच 31 पर जाम की स्थिति यथावत बानी हुई है. एनएच 31 पर सोमवार को भी नवगछिया से लेकर कुर्सेला तक लोगो को पूरे दिन जाम का सामना करना पड़ रहा था. जाम का एक मात्र कारण एनएच 31 पर वाहनों के अत्यधिक परिचालन होने के कारण बतायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर परिचालन ठीक ठाक हो रहा था. पहुच पथ पर सुबह एवं दोपहर के समय कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी लेकिन कुछ ही समय मे स्थिति सामान्य हो गई. एनएच 31 पर तो पूरे दिन जाम लगी रही.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन स्तर से जाम से निजात दिलाने को लेकर नियमित ट्रेफिक व्यवस्था लागू नही किए जाने के कारण लगा रहा है. जाम पर काबू पाने के लिए नियमित ट्राफिक व्यवस्था बहाल होने से ही संभव है. नवगछिया के लोगों ने कहा कि रविवार की तरह सोमवार को भी जाह्नवी चौक आने जाने में परेशानी हो हुई. लेकिन नवगछिया जीरोमाइल से नवगछिया पहुचने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई.

जीरोमाइल से नवगछिया पहुचने में 45 मिनट लग गए. वहीं नवगछिया से पूर्णिया, कटिहार, अररिया की ओर जाने वाले यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पर रहा है. नवगछिया से कुर्सेला तक जाम लगे रहने के कारण कुर्सेला पहुचने में ही दो घंटे लग जा रहे है. नवगछिया से कुर्सेला तक जाम रहने के कारण स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एन एच 31पर जाम लगे रहने के कारण जाम पर पर नियंत्रण पाने को लेकर नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर सोमवार को लगे हुए थे. लेकिन वाहनों के अत्यधिक परिचालन के कारण जाम की स्थिति यथावत बनी हुई थी.