नवगछिया : सड़कों पर कड़ी निगहबानी करने के आईजी के निर्देश के बाद भी पुलिस सड़कों पर लूट की वारदात को रोक पाने में फेल है। अपराधियों ने पुलिसिंग को चुनौती देते हुए विजय घाट पुल पहुंच पथ पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास रविवार की संध्या नवगछिया के कपड़ा व्यवसायी प्रीतम चिरानिया के कर्मचारी से 80 हजार की नगदी लूट ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दो की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों में ओवरटेक कर रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी कर्मचारी प्रदीप कुमार को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही दोनों अपराधी प्रदीप को हथियार सटा दिया और उक्त रकम लूट फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारी ने नवगछिया थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा पुलिस वाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मामले की जांच की।

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह दुकान के बकाएदारो से कलेक्शन करने रविवार को निकला था। लौवालागम, ढोलबज्जा आदि बाजारों में दुकानदारों से कलेक्शन लेकर बाइक से लौट रहा था। नवगछिया आने के क्रम में जब वह श्रीपुर से आगे बढ़ा और रेलवे ओवर ब्रिज पार कर रहा था, उसी बीच पीछे से नीले रंग की बाइक पर सवार दो लोग ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया।

रुकते ही दोनों युवकों ने हथियार सटा दिया। अपराधियों ने जिंस के सामने वाले पॉकेट में रखे 80 हजार रुपए ले लिया और बाइक पर सवार होकर कदवा की ओर निकल गए। पीछे वाले पॉकेट में भी कलेक्शन के पैसे थे, लेकिन अपराधियों ने उस पॉकेट में हाथ नहीं डाला, जिससे वे बच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
