नवगछिया : कपड़ा दुकान से चोरों ने उड़ाए तीस हजार नगद व लाखों के कपड़े-Naugachia News

कदवा

नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कदवा निवासी दिनेश प्रसाद सिंह के कपड़ा दुकान में, मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने दुकान में रखें गल्ले से करीब 30 हजार, चार सौ पचास रुपए नगदी सहित स 70 हजार चार सौ के 35 पीस साड़ी, 25 पीस जींस, 27 पीस शर्ट, 35 पीस पेंट का कपड़ा व बीस धोती का कपड़ा चोरी हुई है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनेश ने बताया कि गांव में ही अपना कपड़ा का दुकान है. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंचकर खोला तो देखा की दुकान में एलवेस्टर का छत जो बीचों-बीच ऊपर से डेढ़ फीट चौड़ा व चार फीट लंबा तोड़ा हुआ है और कुछ कपड़े गायब हैं.

जब कैश बॉक्स खोला तो उसमें रखा 30 हजार चार सौ रुपए के नोट व कुछ सिक्के भी गायब थे. चोरी की घटना सूचना पर कदवा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया. थानाध्यक्ष बीके राय ने बताया देर शाम तक पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद यथोचित कार्यवाही की जाएगी.