बिहपुर| बुधवार को सही पोषण-देश रोशन के जागरूकता संकल्प के साथ बिहपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा ट्रायसम भवन में नौ से 23 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा/प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसके अंतर्गत मोटा अनाज सह पोषक अनाज के साथ साथ बच्चों, धात्री व महिलाओं की सेहत के लिए उपयुक्त पोषण प्रदर्शनी भी लगायी गयी। उद्घाटन सीडीपीओ मीना कुमारी ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीडीपीओ ने मौजूद सेविकाओं से प्रदर्शनी में फल व अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे पूछा। इसके बाद सीडीपीओ ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के बारे में सेविकाओं को भी बताया। मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, पिंकी कुमारी व प्रखंड समन्वयक मृत्युंजय कुमार समेत कई सेविकाएं मौजूद थी।
