नवगछिया: कटे स्पर एवं तटबंधों को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा ने की मापी

गोपालपुर

नवगछिया: इस्माईलपुर बिंद टोली एवं झल्लूदास टोला व अन्य जगहों पर गंगा कटाव के कारण कटे स्पर एवं तटबंधों को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार को अभियंताओं की टीम ने मापी की। इस मौके पर मेजरमेंट के साथ-साथ कटाव स्थल पर कटे हुए हिस्से की मापी एवं गहराई को मापा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सहायक अभियंता कृपाल चौधरी ने बताया कि इस समय प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर वरीय पदाधिकारी द्वारा निर्देश मिला है कि स्कीम को तैयार कर रखना है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध के स्पर पांच छह एवं छह एन के बीच व नोज छह-सात के बीच, सात-आठ के बीच आठ एवं नौ के बीच के स्परों के नोज का व रिवेटमेंट का मापी किया गया है।

मालूम हो कि इस वर्ष गंगा के जलस्तर बढ़ने एवं घटना के दौरान कई जगह पर कटाव हुआ है। जिसमें झल्लू दास टोला एवं इस्माईलपुर बिंदटोली के कई जगहों पर पत्थर स्लोप के साथ तटबंध का कई भाग कट गया था। जिसको लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग से उसे किसी तरह बचाया गया। इसी सब कार्य स्वीकृत को लेकर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इस प्रपोजल के मौके पर कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के साथ अन्य लोग मौजूद थे।