नवगछिया : कटिहार से भटक कर बिहपुर पहुंचीं चार बच्चियां, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सूचना/खबरे

बिहपुर (भागलपुर): कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र की चार बच्चियां सोमवार की देर शाम रास्ता भटक कर बिहपुर पहुंच गईं। बच्चियों को बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर के पास घूमते देख रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने महिला पुलिसकर्मी के साथ पूछताछ की, लेकिन वे अपना नाम-पता सही से नहीं बता पाईं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों बच्चियों को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में रखा। मंगलवार की सुबह पुनः पूछताछ करने पर बच्चियों ने बताया कि उनकी मौसी का घर बिहपुर प्रखंड के नंन्हकार गांव में है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव के वार्ड नंबर तीन में संपर्क कर परिजनों का पता लगाया।

कुछ ही देर में बच्चियों के फूफा और बुआ बिहपुर रेल थाना पहुंचे। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि सोमवार की सुबह बच्चियां घास काटने के लिए घर से निकली थीं, इसी दौरान वे रास्ता भटक गईं