नवगछिया और भागलपुर के 40 के ज्यादा लोगो पर सीसीए के तहत कार्रवाई

भागलपुर / पटना

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नवगछिया और भागलपुर के 40 के ज्यादा बदमाशों पर सीसीए के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भागलपुर एसएसपी और नवगछिया एसपी से मिले प्रस्तावों के आधार पर डीएम कोर्ट की ओर से 16 बदमाशों को नोटिस भेजा गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया एसपी ने सीसीए तीन के तहत 16 के विरुद्ध प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत जिला बदर का प्रावधान है। प्रस्ताव के साथ आपराधिक इतिहास की जानकारी भी दी गयी है। उनके द्वारा शांति भंग करने की संभावना जतायी गयी है। नवगछिया से जिनके विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें चन्दन कुंवर (बिहपुर),भत्ता मंडल, अंशु (रंगरा), नवल राय, लड्डू राय और छंगुरी सिंह (कदवा ओपी), राजेश कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार (नवगछिया), नन्दू मंडल (परबत्ता), सुभाष यादव, पुरुषोत्तम यादव, सरजन सिंह उर्फ अंकित सिंह और नवीन यादव (गोपालपुर) शामिल हैं। उधर, भागलपुर जिले में सीसीए तीन के तहत 24 से ज्यादा लोगों पर प्रस्ताव है।

वहीं सीसीए 12(2) के तहत गंभीर अपराधों में संलिप्त दो बदमाशों पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव है। हाल में भागलपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने पप्पू सोनार (तातारपुर) और हीरू मियां उर्फ हीरवा (इशाकचक) शामिल हैं। सीसीए तीन के तहत भागलपुर पुलिस जिले के गौरव हरि, मिट्ठु दास, रोहित दास, मो.इजहार, टुनटुन यादव, संजय चौधरी, सुमित तांती, सोनित चौधरी, पलटु साह उर्फ समर साह, प्रेमा खटिक, विक्रम यादव, शंकर चौधरी, राजेश चौधरी, पप्पू चौधरी, पवन यादव, निरंजन यादव, सुरेंद्र उर्फ सोनू, राहुल चौधरी, बप्पी पासवान, संजीव उर्फ राकेश मंडल, लालू यादव(जोगसर थाना), अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नु मंडल, अजीत कुमार शामिल हैं। इसके अलावा कई बदमाशों की संचिका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन पर कार्रवाई आचार संहित लगने के बाद कार्रवाई की गति तेज होगी।