नवगछिया। खरीक थाना के पूर्वी घरारी निवासी जानलेवा हमला करने और एससी-एसटी एक्ट के आरोप में फरार चल रहे मो. रब्बान और मो. दिलखुश को शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस को सूचना मिली कि दोनों घर आये हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान एवं जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी दलबल के साथ बारी-बारी से दोनों के घर पहुंचे और दोनों को सोए अवस्था में धर दबोचा। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
