नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला थाना का निरीक्षण किया. जिसमें थाना के सभी पंजियों का अवलोकन किया गया तथा लंबित कांडों की समीक्षा किया गया. कांडों में फिरार वांछित अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति के कांडों में 60 दिनों के अंदर आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया. दोनो थानों के परिसर को साफ-सुथरा एवं सिरिस्ता का कार्य संतोषप्रद पाया गया. इसके लिए दोनो थानाध्यक्ष को ₹500-500 रूपये से पुरस्कृत भी किया.

