बिहपुर। सोनवर्षा वार्ड नंबर दो एगरबिग्घी टोला निवासी एयरफोर्स के जवान अम्बरीश कुमार की हुई संदिग्ध स्थिति में मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह उलझे रहस्य को सुलझाने मृतक जवान के घर पहुंचे। जहां टूटी कड़ी देखकर पूछा कि जब कड़ी बेहद मजबूत थी तो कैसे टूटी? परिवार ने साफ कहा की इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हो सकता है खुद से टूटी हो। पुलिस पहले भी शक जाहिर कर चुकी है कि मामला हत्या का है। यह फांसी लगा कर आत्महत्या का मामला है ही नहीं। अब तक एयरफोर्स के जवान की मौत का रहस्य उलझता ही नजर आ रहा है।

ज्ञात हो कि सोनवर्षा के जवान की मौत घर में हो गई थी और परिवार वालों ने यह बताया था कि अम्बरीश ने बाथरूम में कपड़ा रखने वाले कड़ी में तौलिया से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जबकि प्रशासन और चिकित्सक शव को एक नजर में देखकर ही कह दिया था कि मामला संदिग्ध है
