नवगछिया। नवगछिया रैक पॉइंट पर अंतर जिला स्तर तक का चावल के बाद ट्रकों की संख्या बढ़ने से सोमवार को भीषण जाम लग गया। मकन्दपुर चौक से नवगछिया बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाम में स्कूली वाहन सहित कई छोटे बड़े वाहन फंस गए। अधिकतर 10 चक्का ट्रक आ जाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए नवगछिया नगर थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह पर पुलिस को लगाया गया।
लेकिन वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोग हलकान परेशान हो रहे थे। यहां तक की नवगछिया अनुमंडल अस्पताल जाने वाले एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नवगछिया पुलिस ने बताया कि अंतर जिला के चावल का रैक वहां आ जाने से वाहनों की संख्या बढ़ गया। जिससे केविन बंद हो जाने से वहां की लंबी कतार लग जाने से जाम लग रहा था। वहीं यह जाम नवगछिया बाजार थाना होते हुए भी स्कूल तक पहुंच गया। देर शाम तक रुक रुक कर जाम लग रहा था।

