नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर यात्रीओं से भरी एक टेंपो पलट जाने से एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए. घायलों में थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी अनिल साह उनकी पत्नी पूनम देवी एवं पुत्री मनीषा कुमारी शामिल हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी अनुसार तीनों एक ही टेंपो पर सवार होकर नवगछिया से रंगरा चौक जा रहे थे. इसी दौरान अचानक टेंपो का अगला चक्का फट गया जिसके फलस्वरूप टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को रंगरा पुलिस ने जब्त कर लिया है.
