नवगछिया : एनएच 31 बिहपुर स्टैंड के पास गिट्टी-बालू व्यवसायी से 70 हजार की लूट

Crime Reoprts

बिहपुर : झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 बिहपुर स्टैंड के पास गिट्टी-बालू व्यवसायी मड़वा निवासी निकेश कुमार चौधरी के डिपो से मंगलवार को हथियार से लैस दर्जनों बदमाशों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ले से 70 हजार रुपए एवं डीवीआर लूट लिया। पीड़ित व्यवसायी ने झंडापुर ओपी में घटना को लेकर झंडापुर निवासी राहुल कुमार, मैना कुंवर, बुटो कुंवर, दिवाकर कुंवर, दीपक कुंवर सभी झंडापुर एवं खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी गुलशन कुंवर सहित 10 अज्ञात को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आरोप लगाया है कि व्यावसायिक रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पिस्टल लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान का दरवाजा तोड़कर हमला कर गल्ले से करीब 70 हजार नगदी व डीवीआर लूट लिया। व्यवसायी ने बताया की हथियार से लैस बदमाशों को देखकर अपने कर्मी के साथ जान बचाने में बमुश्किल सफल हुआ।

मालूम हो कि गत वर्ष 2 अक्टूबर को व्यवसाई को तीन की संख्या में बदमाशों ने दाहिने पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया था और तीन लाख रुपये लूट लिये थे। इसको लेकर झंडापुर ओपी में मामला दर्ज है। झंडापुर थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।