नवगछिया : एनएच-31 पर बिजली ग्रिड के पास ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर प्रखंड के एनएच-31 पर बिजली ग्रिड के पास बुधवार की शाम नवगछिया की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। इस घटना में महिला का एक पैर टूट गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने महिला को इलाज के लिए नारायणपुर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घायल की स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। महिला बलहा निवासी सहेन्द्र यादव की पत्नी विमला देवी है।