नवगछिया : एनएच 31 पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

सूचना/खबरे

नारायणपुर। एनएच 31 पर मध्य विद्यालय बलहा पूरब के पास स्कार्पियो के ओवरटेक के दौरान बाइक सवार मामी, भांजा सहित एक बच्चा जख्मी हो गया। बाइक सवार अंकुश कुमार ने बताया कि चैधाबन्नी से बिहपुर की ओर जा रहा था। स्कोर्पियो के ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें अंकुश, नीलम कुमारी और एक पांच वर्षीय बच्चा अनिभव कुमार जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उनका प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में कराया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।